बोकारो के सदर अस्पताल को मिला राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन..

राष्ट्र के चिकित्सा संस्थान के मैटरनिटी ओटी व लेबर रूम को सुदृढ़ बनाने के लिए चलाये जा रहे राष्ट्र स्तरीय लक्ष्य मूल्यांकन के अंतर्गत बोकारो सदर अस्पताल ने राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया। वहीं, बोकारो सदर अस्पताल की इस उपलब्धि पर नीति आयोग ने भी इस बात की प्रशंसा की है।

इस उपलब्धि पर उपायुक्त राजेश सिंह ने सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक व उपाधीक्षक रेणु भारती समेत पूरी टीम को शुभकामनायें दी। उन्होंने बताया की इसका मूल्यांकन दो स्तरीय होता है। पहला मूल्यांकन राज्य स्तर पर किया जाता है, अगर राज्य स्तरीय मूल्यांकन में संस्थान सफलता प्राप्त कर कर लेता है तो उसका मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर पर होता है। राष्ट्रीय स्तर पर इसका मूल्यांकन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र की ओर से गठित टीम द्वारा किया जाता है।

आपको बता दें कि वर्ष 2020 -21 में प्रांत के 2 अस्पतालों को राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जिसमे बोकारो जिला अस्पताल और खूंटी जिला अस्पताल शामिल हैं।