बेलभद्री पहाड़ से रक्त की तरह निकल रहा है लाल पानी, हो सकता भूगर्भीय हलचल का परिणाम..

Jharkhand: बीते कुछ दिनों से झारखंड के साहेबगंज जिले चर्चा का विषय बना हुआ है। मिर्जाचौकी क्षेत्र अंतर्गत कीर्तनिया स्थित बेलभद्री पहाड़ चर्चा अवैध खनन को लेकर नहीं है, बल्की इस पहाड़ से निकलने वाला रक्त की तरह दिखने वाला लाल पानी है। दरअसल इन दिनों साहेबगंज जिले में भारी बारिश हुई है। बाद बारिश के बेलभद्री पहाड़ से रक्त की तरह लाल पानी निकल रहा है।

पानी की लाल धारा खून की तरह है….
यहां से पानी की लाल धारा निकल रही है, जो देखने में खून की तरह है। इस लाल खून की तरह बह रहे पानी को लेकर ग्रामीणों में कौतुहल बना हुआ है। कई लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं। वहीं कई लोग इसे लेकर कई तरह के कयास भी लगा रहे हैं। पहाड़ी से निकल रहे पानी को लेकर लोगों की आस्था चर्चा में है। कुछ लोग अस्था के विश्वास में पूजा पाठ भी कर रहे हैं।

स्वास्थ्य के लिए हो सकता हानिकारक….
भूगर्भशास्त्री प्रो. डॉ. रंजीत ने पहाड़ से लाल पानी निकलने के बारे मे बताते हुए कहा कि, पहाड़ से लाल पानी निकलने के कारणों की संभावनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह भूगर्भीय हलचल का परिणाम हो सकता है। इलाके में मोरोम का भंडार है। अंग्रेजी का मोरोम शब्द का छोटानागपुरी पर्याय ‘ललगुटुवा’ है। यह लाल होता है। जो पानी को लाल करता है। उन्होंने कहा कि संभव है कि इस पानी में हैवी मिनरल्स हो या कुछ ऐसे मिनरल्स हो, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए इसे हाथ से न छुए और बच्चों को दूर रखें। लैब में इस लाल पानी की जांच से ही सारी बातें स्पष्ट हो पाएगी। यह भी संभव है कि इससे अंडरग्राउंड वाटर दूषित हो सकता है। इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है।

लोग कर रहे है पूजा पाठ ….
पहाड़ से निकल रहे पानी को लेकर ग्रामीण कई तरह की कहानियां भी बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहाड़ में भगवान शिव का वास है। किसी ने पोकलेन से चोट पहुंचा दी होगी जिसके कारण शिवलिंग से खून निकलना शुरू हुआ है। इसे आस्था का विषय मानकर कुछ लोग पूजा पाठ भी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस पानी को कई लोग बोतल में भर कर ले भी जा रहे हैं। यह पहली बार है कि इस पहाड़ी से ऐसा पानी निकल रहा है।

जगह पर बांस की घेराबंदी…
जीएसआई और रांची विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के डॉक्टर विजय कुमार को विस्तार से जानकारी दी गई है, वह जल्द ही यहां आकर निरीक्षण करेंगे। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से इस जगह पर बांस की घेराबंदी कर इसे सुरक्षित किया गया है।