jhupdates

अब रांची के गांवों में भी बिना रेन वाटर हार्वेस्टिंग के पास नहीं होगा भवन का नक्शा..

रांची के 268 गांवों में भी अब बिना रेन वाटर हार्वेस्टिंग के भवन प्लान का नक्शा पास नहीं होगा। दरअसल, आरआरडीए क्षेत्र में दो मंजिला आवासीय भवन बनानेवालों के लिए आरआरडीए ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत, जी-प्लस-2 मकान (G-plus-2 House) बनाने वालों को साइट प्लान (Site Plan) में कम से कम एक…

Read More

कोडरमा में पिस्तौल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार..

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से पिस्तौल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मंगलवार को यहां बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गझंडी रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन से करीब 500 मीटर की दूरी पर टाईप-1 कॉलोनी के पास दो मोटरसाइकिल एवं एक स्विफ्ट डिजायर…

Read More

रांची: नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा..

राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर बुधवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम से पहले मंगलवार को नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कार्यक्रम स्थल के आसपास सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर निगम के पदाधिकारियों को उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर निर्देश दिए। साथ ही संपर्क पथ व…

Read More

झारखंड में एक जनवरी से किशोरों के टीकाकरण के लिए शुरू होगा पंजीकरण..

ओमिक्रोन के खतरे के बीच एक तरफ जहां वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज गति से चल रही है तो वहीं दूसरी ओर 15 से 18 साल की आयु के बच्चे कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिये 1 जनवरी से ‘कोविन’ पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे। साथ ही तीन जनवरी से इनका टीकाकरण शुरू होगा। मंगलवार को केंद्र…

Read More

झारखंड में अगले 2 दिनों तक ओलावृष्टि की आशंका, मौसम विभाग का येलो अलर्ट..

झारखंड के उत्तर पश्चिमी भाग में कई स्थान पर मंगलवार को हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई। रांची में रात 8 बजे के बाद बारिश हुई। इस दौरान मेघ गर्जन भी हुए। मौसम विभाग ने रांची समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जतायी थी। साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जतायी। इधर, 29 दिसंबर को…

Read More

सरकार की दूसरी वर्षगांठ का आयोजन कोविड गाइडलाइन के मुताबिक होगा..

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची स्थित मोरहाबादी मैदान पहुंचकर राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर 29 दिसंबर 2021 (बुधवार) को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने तैयारियों के संबंध में वहां उपस्थित पदाधिकारियों से बिंदुवार पूरी जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कोविड-19…

Read More

झारखंड में 285 जूनियर इंजीनियरों की होगी नियुक्ति, नोटिफिकेशन जारी..

झारखंड में नौकरी के इच्‍छुक लोगों के ल‍िए यह बड़ी सूचना है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2021 को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया। इसके तहत राज्य के विभिन्न विभागों में 285 कनीय अभियंताओं की नियुक्ति होगी। इनमें विद्युत, असैनिक और यांत्रिकी कनीय अभियंता शामिल हैं। जेएसएससी…

Read More

साहिबगंज: गली क्रिकेट खेलने के दौरान बम फटने से बच्चा घायल, जांच में जुटी पुलिस..

साहिबगंज जिले के राधानगर थाना मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर पूर्वी उधवा पंचायत के भूदेव मंडल टोला में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे साथियों के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान बम फटने से उधवा का 14 वर्षीय लक्ष्मण मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए…

Read More

बढ़ने लगे कोरोना के केस, झारखंड समेत 10 राज्यों में भेजी गयी केंद्रीय टीम..

देश में बढ़ रहे ओमिक्राॅन और काेराेना के मामलाें काे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय झारखंड समेत 10 राज्याें में मल्टी डिसिप्लिनरी टीम तैनात करेगा। ये वैसे राज्य हैं जहां कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन या कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। साथ ही टीकाकरण राष्ट्रीय औसत से कम हो रहा है। झारखंड के अलावा…

Read More

साल का आखिरी रविवार को हुंडरू फॉल में पहुंचे हजारों सैलानी..

विशेषज्ञाें ने 15 जनवरी से काेराेना की तीसरी लहर के पीक पर पहुंचने की आशंका जताई है। देश में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से पैर पसार रहा है। वहीं, रांची में लोग बिल्कुल बेपरवाह बने हुए हैं। क्रिसमस और नए साल के स्वागत के जश्न में तमाम पिकनिक स्पॉटों पर भारी भीड़ उमड़…

Read More