चक्रधरपुर थाना के सब इंस्पेक्टर 2500 रुपये घूस लेते गिरफ्तार..

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर थाना परिसर में शुक्रवार को भ्रष्टाचर निरोधक ब्यूरो की टीम ने चक्रधरपुर थाना के सब इंस्पेक्टर गणेश सिंह को 2500 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अजय लिंडा ने सब इंस्पेक्टर श्री सिंह को सस्पेंड कर दिया। श्री सिंह पर कैरेक्टर सर्टिफिकेट के लिए घूस लेने का आरोप है। बताया गया है कि गणेश सिंह ने मसान सामड से चरित्र सत्यापन के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बात ढाइ हजार रुपये में तय हुइ। इसकी शिकायत मसान सामड ने एसीबी से की। टीम ने जाल बिछाकर गणेश सिंह को घूस की रकम में साथ दबोच लिया।

बता दें की इससे पूर्व भी पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु दारोगा आलोक कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से घूस के सात हजार रुपये बरामद किए गए थे। गिरफ्तार दारोगा 2018 बैच का है। इस वर्ष घूस लेेने के आरोप में एसीबी ने कोल्हान में तीसरे आरोपित को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सरायकेला सिविल सर्जन कार्यालय के एक लिपिक को घूस लेते टीम ने दबोचा था। आलोक कुमार को एसीबी की टीम ने परसूडीह थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल से पिछले दिनों गिरफ्तार किया था।

कोल्हान में घूसखोरी में हर साल एक दर्जन से अधिक गिरफ्तारी होती है। घूसखोरों में थानेदार, इंजीनियर, क्लर्क, पंचायत सेवक शामिल हैं। इसके बाद भी घूसखोरी का सिलिसला जारी है। अभी चाइबासा जेल में कइ पुलिस अधिकारी बंद हैं।

यह भी पढ़ें : पलामू में जिला कल्याण पदाधिकारी व क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार..