मेदिनीनगर में एसीबी द्वारा घुस लेते पकड़े गए नगर निगम के कर्मी..

पलामू : मेदिनीनगर नगर निगम के दो कर्मियों को एसीबी ने गुरुवार को चार हजार रुपए घुस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य से जुड़े नगर प्रबंधक अनिल उरांव (35) और सर्वेयर राकेश कुमार (33) चार हजार रुपए घुस लेते पकड़े जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी मो एजाजुल अंसारी ने दोनों कर्मियों के खिलाफ घुस मांगने की शिकायत पलामू प्रमंडलीय एसीबी कार्यालय में की थी।

घूस में मांग रहे थे चार हजार रुपए…
योजना का लाभ देने के लिए मांगे पैसे चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी वार्ड संख्या 33 में रहने वाले मो एजाजुल की मां लैलून बीबी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना जिसे नगर निगम के द्वारा स्वीकृत किया जा रहा था। जिसमें से पहली किस्त 45 हजार और दूसरी किस्त 67600 रुपए का भुगतान हो चुका है। तीसरे किस्त की राशि 90 हजार रुपए खाता में भेजे जाने थे जिस के लिए दोनों कर्मचारियों द्वारा लाभुक से घुस मांगी गई थी। प्रधानमंत्री आवास योजना कि रकम खाते में भेजे जाने के लिए सिटी मैनेजर अनिल उरांव और सर्वेयर राकेश कुमार ने लाभुक से चार हजार रुपए की रकम घुस मांगी गई थी।

लगाया सच का पता…
एसीबी में कार्यरत पुलिस निरीक्षक ने मो एजाजुल द्वारा दोनों कर्मियों पर लगाए गए घुस के इल्ज़ाम का सत्यापन किया। सत्यापन में घुस मांगे जाने की पुष्टि हुई। जिसके बाद घुस मांगने वाले दोनों कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई गई।

होगी कानूनी कार्रवाई…
नगर निगम कार्यालय के पार्षद कक्ष में गुरुवार को शिकायतकर्ता से सिटी मैनेजर और सर्वेयर घुस ले रहे थे। तभी एसीबी की टीम जो पहले से ही वहां मौजूद थी उन्होंने दोनों कर्मियों को दबोच लिया। सिटी मैनेजर अनिल उरांव ने घुस की रकम लेकर सर्वेयर को पकड़ा दिया था। दोनों कर्मी दो वर्षों से नगर निगम में सेवारत है, सिटी मैनेजर रांची के पिठौरिया और सर्वेयर मेदिनीनगर के नावाटोली के रहने वाले है। एसीबी द्वारा दोनों को रंगे हाथों घूस लेते पकड़े जाने के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।