रमणीक रांची की पहल से रांची को मिली एक अलग पहचान..

झारखंड राज्य अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और प्राकृतिक खजाने के लिए जाना जाता है। उसी चीज को झारखंड की राजधानी रांची की दीवारों पर दिखाने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और निवर्तमान नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने ‘रमणीक रांची’ नाम से एक पहल की शुरुआत की। जिसके तहत राजधानी की गंदी, दाग-धब्बेदार सड़कों-दीवारों को साफ करके सुंदर-सुंदर चित्रकारी से सजाया गया। यहां पर राज्य की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया। राजधानी वासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संचार करने और राजधानी को एक विशिष्ट पहचान देने का उनका निर्देश धरातल पर नजर भी आया। युवा अब इन दीवारों को सेल्फी प्वाइंट के रूप में इस्तेमाल करने लगे हैं। राजधानी आने वाले पर्यटक भी इस अनूठी पहल की सराहना करते सोशल मीडिया के मंच पर भी साझा कर रहते हैं।

इसके साथ ही निवर्तमान नगर आयुक्त मुकेश कुमार के 2 साल के कार्यकाल में उनके नेतृत्व में रांची में शुरू की गई शनिवार NO कार.. मुख्य चौराहे पर स्थापित किए गए ग्रीन वॉल.. बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण, प्लेसमेकिंग अभियान के अंतर्गत राजभवन के पास वर्षों से बंद पार्क का जीर्णोद्धार, शहर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान, आधुनिक सेंसर युक्त डस्टबिन, राजधानी के वायु प्रदूषण को देखते हुए एंटी स्मोग गन का संचालन जैसे कई अनेक काम हैं जिसने राजधानी रांची को एक अलग पहचान दी और राजधानी में लोगों की मूलभूत सुविधाओं की जो कमी थी उसको दूर करने का प्रयास किया गया।

बता दें की भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुकेश कुमार को 20 जुलाई 2020 को रांची का नगर आयुक्त बनाया गया था। बुधवार को कार्निवाल में आयोजित विदाई समारोह में निवर्तमान नगर आयुक्त मुकेश कुमार की विदाई और नए नगर आयुक्त शशि रंजन का अभिनंदन किया गया।

मौके पर उप मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि सरकारी नौकरी में ट्रांसफर पोस्टिंग एक रेगुलर प्रोसेस है। रांची को ऊंचाइयों तक एक अलग पहचान दिलाने में नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि निगम को एक पहचान दिलाने का काम अपने किया है। आपके कार्यकाल में सभी का काम हुआ है। आप जहां पर जायेंगे वहां की शोभा बढ़ाएंगे। आपके साथ किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। नए नगर आयुक्त शशि रंजन का अभिनंदन करता हूं।

निवर्तमान नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि रांची नगर निगम में बहुत ही अलग किस्म का एकस्पोर मिला। यहां बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि मैंने सिस्टम को बहुत हद तक बेहतर करने की कोशिश की। सभी 53 वार्ड के पार्षदों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्र की समस्याओं को जाना और समाधान करने का प्रयास किया। निगम क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर हुआ। उन्होंने कहा कि निगम ने पूरी ताकत के साथ जनहित के लिए कई ठोस निर्णय लिया।

वहीं नए नगर आयुक्त शशि रंजन ने कहा कि मैंने दुमका में जब डीडीसी था तो दमकता दुमका स्टार्ट किया था। इस अभियान में स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिला। उस समय डीसी मुकेश कुमार थे। इनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला है। मैं वार्ड पार्षद और मेयर उप मेयर के सहयोग से रांची को रमणीक बनाऊंगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद उर्मिला यादव,अरुण कुमार झा,बिनोद कुमार सिंह, ओम प्रकाश सहित कई पार्षदों ने निवर्तमान नगर आयुक्त को बुके देकर विदाई दिया। साथ ही नए नगर आयुक्त शशि रंजन का स्वागत किया।