बोकारो विधायक ने आपदा विभाग के तत्काल प्रबंधन व राहत कार्य को लेकर सदन में किया सवाल..

बोकारो से भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने विधानसभा में राज्य के आपदा प्रबंधन को लेकर सवाल किया. उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन विभाग के पास संसाधनों की कमी है. सभी जिलों में ना तो आपदा प्रबंधन के लिए एक्टिव टीम है और ना ही विभाग के पास अपने गोताखोर हैं. बोकारो विधायक ने…

Read More

सीबीआई ने रांची महिला कॉलेज में मारा छापा, महिला व्याख्याता को गिरफ्तार कर भेजा जेल..

रांची सीबीआई ने आज रांची महिला कॉलेज में छापा मारा है। यह मामला व्याख्याता घोटाले से जुड़ा हुआ है। मामले की जांच करने आज सुबह सीबीआई की टीम महिला कॉलेज पहुंची और प्रोफेसर ममता केरकेट्टा को हिरासत में ले लिया। ममता रांची महिला कॉलेज में इंग्लिश की शिक्षिका हैं जिनकी नियुक्ति 2008 में हुई थी।…

Read More

हज़ारीबाग़ केरोसिन ब्लास्ट से एक और मौत, रिम्स में महिला ने दम तोड़ा..

मंगलवार को हज़ारीबाग़ केरोसिन ब्लास्ट की वजह से एक और मौत का मामला सामने आया। एक सप्ताह पूर्व उर्मिला देवी नमक महिला को हज़ारीबाग़ से रिम्स रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। इससे पहले केरोसिन ब्लास्ट में एक बच्ची समेत चार अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। यह मामला…

Read More

रांची के तुपुदाना इलाके में दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट, लूटेरों की तलाश में पुलिस तैनात..

रांची के तुपुदाना इलाके के औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पास दो अपराधी एक बुज़ुर्ग के डेढ़ लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। सुशील तिर्की नमक बुज़ुर्ग तुपुदाना स्थित स्टेट बैंक से डेढ़ लाख रुपये की निकासी कर अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठ कर बसारगढ़ स्थित अपने घर लौट…

Read More

झारखण्ड की राज्यपाल ने सदर अस्पताल में लिया कोरोना टीका का पहला डोज..

मंगलवार को झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची के सदर अस्पताल में कोरोना का टीका लिया। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सुबह 11:37 बजे अस्पताल पहुंची और कोरोना के टीका का पहला डोज लिया। वैक्सीनशन के दौरान सिविल सर्जन डॉ विजय बिहारी प्रसाद, वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ विमलेश कुमार, रांची एसडीएम समीरा एस…

Read More

झारखंड: आने वाले दिनों में इन इलाकों में वज्रपात के साथ बारिश के आसार..

आने वाले दिनों में राज्य में मौसम का हाल बदलने वाला है। झारखंड में बढ़ते तापमान के बीच कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र की मानें तो राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार नज़र आ रहे हैं साथ ही गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम…

Read More

रिम्स के गद्दे व तकिये तक उठा ले गए लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात जवान..

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में रिम्स में तैनात सुरक्षाकर्मी जाते हुए अस्पताल के गद्दे व तकिये उठा ले गए। इस सम्बन्ध में रांची के एसएसपी को रिम्स प्रबंधन द्वारा आवेदन दिया गया है। एसएसपी ने 24 घंटों के अंदर जवानों को गद्दे व तकिये लौटाने का निर्देश…

Read More

100 परसेंटाइल के साथ बोकारो के साकेत बने जेइइ मेंस परीक्षा के टॉपर..

जेइइ मेंस परीक्षा परिणाम सोमवार की शाम जारी हो गया| इसमें बोकारो के साकेत झा ने जेईई मेन में 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त कर इतिहास रच डाला है। राज्य संपोषित उच्च विद्यालय टांड़ बालीडीह के प्रिंसिपल संजय कुमार झा के बेटे साकेत दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के पूर्व छात्र हैं| देशभर में 6 बच्चों ने…

Read More

विस्थापितों की समस्या समाधान के लिए पुर्नवास व विस्थापित आयोग का हो सकता है गठन..

झारखंड विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार विस्थापितों की हर समस्या का समाधान निकालेगी। अगर जरूरत पड़ी तो इसके लिए पुर्नवास व विस्थापित आयोग का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही विस्थापितों के लिए जो भी बेहतर विकल्प होगा उसे अपनाया जाएगा। ये बातें उन्होंने मांडर विधायक बंधु तिर्की…

Read More

रेजिडेंट डॉक्टरों का हड़ताल जारी, नहीं बनी बात, आज भी ओपीडी बंद रखने का ऐलान..

झारखंड में सातवें वेतनमान एरियर भुगतान नहीं होने से नाराज रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को राज्य के छह मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी का कार्य बहिष्कार करने के बाद आंदोलनरत डॉक्टरों ने आज मंगलवार को भी ओपीडी बंद करने की घोषणा की है। यानी, रिम्स रांची, पीएमसीएच धनबाद, एमजीएम जमशेदपुर…

Read More