एनएसययूआई का 9 वां वैक्सिनेशन कैम्प संपन्न हुआ, 150 लोगों को लगा वैक्सीन..

एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज के नेतृत्व में कोविड 19 के रोकथाम के लिए नवां वैक्सिनेशन कैम्प शनिवार को रांची के रातु रोड स्थित माता दुर्गा मंदिर के पीछे पार्षद कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें 150 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया और अब तक कुल 710 लोगों को NSUI द्वारा वैक्सीन लगवाया गया। वहीं इस मौके कर मौजूद समाजसेवक साकेत कुमार ने कहा कि निरंतर रांची की जनता की लिस्टिंग करके वैक्सिनेशन कैम्प आयोजित करके लोगों को वैक्सीन दिया जा रहा है। आगे भी इसी तरह प्रयास जारी रहेगा।साथ ही उन्होंने इन कैंपों में झारखंड सरकार द्वारा संचालित मोबाइल वैन उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने झारखंड सरकार रांची प्रशासन को धन्यवाद भी दिया और कहा कि मोबाइल वैन का जो रास्ता अख्तियार किया गया है वह बहुत ही सराहनीय है। क्योंकि इससे वैसे लोगों को मदद मिलेगी जो कि वैक्सीनेशन के स्थान पर नहीं पहुंच पा रहे या उनके समक्ष स्लॉट बुकिंग करने में परेशानी हो रही है। वैसे लोगों को इससे बहुत ही सहायता मिलेगी।

कैंप में मौजूद मुख्य रूप से एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिजित सिंह ने कहा कि हमारा कोरोना के शुरुआती लहर के समय लक्ष्य था की अधिक से अधिक जनता को कोरोना से बचा सके। इसी लक्ष्य के साथ हमने पहले लहर में एनएसयूआई किचन की शुरुआत की थी, जो लगातार ढाई महीने तक हमारे द्वारा संचालित थी। फिर दूसरे लहर में हमने अनिकेत के नेतृत्व में कोविड-19 नियंत्रण कक्ष की स्थापना की और अब हमने कोरोना का टीका रांची के सभी जनता को लग जाए उसे लेकर वैक्सिनेशन कैम्प आयोजित कर रहे हैं। हम अपने लक्ष्यों में आगे बढ़ते जा रहे हैं। हम लोग आगे भी इसी तरह से लोगों की लिस्टिंग कर रांची प्रशासन से मोबाइल वैन की मांग कर लोगों का वैक्सीनेशन करवाते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, युवा कांग्रेस रांची विधानसभा अध्यक्ष पंचम सिंह, प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह, अभिषेक सिंह, सुचिता तिवारी, मुस्कान ओझा, अंशिका त्रिपाठी, तनु राजपूत, आर्या साहनी, चीकू कुमार, समाजसेवी दिलीप गुप्ता, ऋषव सरकार, शिवम कुमार के साथ आदि लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।