Headlines

चतरा सदर अस्पताल में कोरोना जांच कराने आया नक्सली गिरफ्तार..

Jharkhand Updates

कोरोना जांच कराने आये नक्सली मनीष यादव को पुलिस ने चतरा के सदर अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ऋषभ झा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा ही कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से पता चला था कि नक्सली मनीष यादव चतरा के सदर अस्पताल में कोरोना जांच के लिए आया हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले छह वर्षों से मनीष पुलिस को झांसा दे कर भाग रहा था। एसडीपीओ अविनाश कुमार को इस बारे में सूचित किया गया था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लव कुमार के द्वारा गठित टीम के सदस्यों ने छापेमारी की और इस दौरान मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

नक्सली की गिरफ्तारी के बाद चतरा पुलिस ने मनीष यादव को कुन्दा पुलिस के हवाले कर दिया। आपको बता दें कि धरपकड़ के लिए गठित टीम में शशिकांत कुमार एवं एएसआइ अनिल कुमार शामिल थे।

 

पति के शराब पीने की लत से तंग आ कर रिम्स की छात्रा ने की आत्महत्या..

रांची के रिम्स की छात्रा ने पति के शराब पीने की आदत से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अंशिका झा था जो पटना की रहने वाली थी। अंशिका अपने पति के साथ रांची के सेल सिटी में रहती थी।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद देर रात उसे अस्पलात ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंशिका रिम्स के फार्मोलोजी विभाग के पीजी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। उसके आत्महत्या की खबर से रिम्स के छात्र-छात्राओं के बीच शोक का माहौल है।

आपको बता दें कि अंशिका की शादी तीन साल पहले हुई थी। पति के शराब पीने की लत से अंशिका नाराज़ रहती थी। इस वजह से उन दोनों के बीच अक्सर मनमुटाव होते थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सच का पता चल पाएगा।