पति के शराब पीने की लत से तंग आ कर रिम्स की छात्रा ने की आत्महत्या..

Jharkhand Updates

रांची के रिम्स की छात्रा ने पति के शराब पीने की आदत से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अंशिका झा था जो पटना की रहने वाली थी। अंशिका अपने पति के साथ रांची के सेल सिटी में रहती थी।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद देर रात उसे अस्पलात ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंशिका रिम्स के फार्मोलोजी विभाग के पीजी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। उसके आत्महत्या की खबर से रिम्स के छात्र-छात्राओं के बीच शोक का माहौल है।

आपको बता दें कि अंशिका की शादी तीन साल पहले हुई थी। पति के शराब पीने की लत से अंशिका नाराज़ रहती थी। इस वजह से उन दोनों के बीच अक्सर मनमुटाव होते थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सच का पता चल पाएगा।