कोरोना की वजह से इस बार भी ICSE ने आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर किये रिजल्ट घोषित..

रांची: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कर दी है| राज्य में 10वीं के 13641 विद्यार्थी थे| इनमें से 7335 (53.77%) लड़के थे और 6306 (46.23%) लड़कियां थीं| कुल 99.99% विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफल हुए हैं| वहीँ 12वीं के 99.90% विद्यार्थी पास हुए हैं| 10वीं बोर्ड में लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों की तुलना में बेहतर रहा है| लड़कों की सफलता दर 100 फ़ीसदी है जबकि लड़कियों में यह दर 99.98 फ़ीसदी है|

दूसरी ओर 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 4823 विद्यार्थी शामिल हुए थे| इनमें से 2302 (47.73%) लड़के थे जबकि 2521 (52.27%) लड़कियां थीं| कुल में से 99.90% विद्यार्थी इस बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं| 12वीं बोर्ड में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है| लड़कियों की सफलता दर जहाँ 99.96% है वहीँ लड़कों में यह दर 99.83% है|

बोर्ड द्वारा जारी ओवरआल रिजल्ट की बात करें तो पास प्रतिशत 99.98 रहा है| आईएससी पास प्रतिशत 99.76 फीसदी है. आईसीएसई में लड़कियों और लड़कों का पास प्रतिशत 99.98 फीसदी रहा है. आईएससी के लिए लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत 99.86 और 99.66 फीसदी रहा.
देश के कुल विद्यार्थी : 219,499
लड़के : 1,18,846 या 54.14%
लड़कियां : 1,00,653 या 45.86%

आईसीएससी और कोरोना:
2021 में लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है जब आईसीएसई और आईएससी के विद्यार्थियों का परिणाम बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किया है। 2020 में कोरोना से हो रही परेशानियों को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन लागू हो गया था| उस समय भी बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा था|

इस वर्ष भी कोरोना की दूसरी लहर व संक्रमण दर को देखते हुए बोर्ड ने आईएससीई और आईएससी के परीक्षाओं को रद्द करने और मूल्यांकन नीति के हिसाब से परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया|