लंबे समय बाद स्वस्थ होकर सामने आये शिक्षा मंत्री, जल्द लौटेंगे घर..

बीमारी से जंग जीत कर झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को नयी जिंदगी हासिल हुई है| ये बात कोई औऱ नहीं बल्कि खुद चेन्नई स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल हेल्थकेयर हॉस्पिटल के उन विशेषज्ञ चिकित्सक बताते हैं जिन्होंने जगरनाथ महतो का इलाज किया| इन चिकित्सकों ने ही उनका सफलतापूर्वक लंग्स ट्रांसप्लांट किया है| हॉस्पिटल प्रबंधन ने गुरूवार को एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जिसमें कहा गया कि जगरनाथ महतो पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही डिस्चार्ज होकर घर जाने को तैयार हैं|

इस वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस से खुद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी जुड़े थे| शिक्षा मंत्री ने भी कहा कि उन्हें नई जिंदगी मिली है| उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों के साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का भी आभार जताया| शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब वो पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और अपनी क्षमता से सांस ले रहे हैं| उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही झारखंड लौटकर वो मंत्रालय का कामकाज संभालेंगे|

बता दें कि कोरोना की चपेट में आने के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी| रांची स्थित मेडिकल अस्पताल से एयरलिफ्ट कर उन्हें चेन्नई ले जाया गया था| इससे उनका फेफड़ा डैमेज हो गया था जिसके बाद चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने उनका फेफड़ा ट्रांसप्लांट किया है| जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार आया और अब वो घर आने को तैयार हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *