जारी होने वाला है जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स रिजल्ट..

Ranchi : जैक झारखण्ड 12वीं (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए अपडेट। झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल (JAC) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में इंटरमीडिएट (कक्षा 12) विभिन्न वर्गों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए इस वर्ष 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। खबरों के मुताबिक JAC 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा 30 अप्रैल तक कर दी जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स अपने परिणाम (Jharkhand Board JAC 12th Result 2024) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in और रिजल्ट पोर्टल, jacresults.com पर देख सकेंगे।

पिछले साल कैसा रहा था जैक 12वीं रिजल्ट..
पिछले साल के जैक 12वीं रिजल्ट (2023) की बात करें तो झारखंड बोर्ड इंटर साइंस का रिजल्ट 81.45 फीसदी रहा था। जैक इंटर साइंस रिजल्ट 2023 में रामगढ़ कैंट की दिव्या कुमारी ने 479 मार्क्स के साथ टॉप किया था। इंटर साइंस में 90.60 फीसदी फर्स्ट, 9.37 सेकंड तो 0.02 प्रतिशत को थर्ड डिविजन मिली थी। वहीं झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2023 में 95.97% छात्र-छात्रा सफल हुए थे। इंटर कॉमर्स का रिजल्ट 88.60 फीसदी रहा था। इंटर आर्ट्स में धनबाद की छात्रा कशिश परवीन ने 469 अंक हासिल कर टॉप किया था। वहीं इंटर कॉमर्स में रांची की छात्रा श्रृष्टि कुमारी ने 480 अंक हासिल कर टॉप किया था।