Headlines

केंद्र सरकार के निर्देश पर कोविड-19 के वैक्सीन सप्लाई को लेकर राज्य में शुरू हुई तैयारी..

भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर रिसर्च जारी है| उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में इससे जुड़ी कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है| कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि अगले कुछ महीनों के अंदर वैक्सीन आ सकती है| इसी को देखते हुए भारत सरकार ने अभी से ही वैक्सीन वितरण को लेकर तैयारी शुरू कर दी है|

केंद्र सरकार ने कोविड-19 के वैक्सीन के भंडारण के साथ-साथ इसे देश के दूरदराज इलाकों में पहुंचाने को लेकर राज्यों को निर्देश दिया है| केंद्र की तरफ से राज्यों को दिए गये निर्देश में सभी तरह की तैयारियों को पहले से दुरुस्त रखने को कहा गया है, ताकि जैसे ही वैक्सीन आये, उसे आसानी से लोगों तक पहुंचाया जा सके| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इस मुद्दे पर झारखंड समेत सभी राज्यों को पत्र भी लिखा गया है|

केंद्र सरकार से मिले निर्देश के बाद झारखंड का स्वास्थ्य विभाग भी इसकी तैयारी में जुट गया है| विभाग के प्रधान सचिव ने पूरी सप्लाई चेन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है| अच्छी बात है ये है कि राज्य के सभी 24 जिलों में वैक्सीन के भंडारण स्थल को पहले से चयनित कर लिया गया है| रांची के नामकुम में वैक्सीन भंडारण का प्रमुख स्थल है| इसके अलावा पलामू व देवघर में रीजनल वैक्सीन सेंटर हैं|इसके अलावा छोटे स्तर पर सभी 24 जिलों में भंडारण केंद्र हैं, जहां वैक्सीन रखा जा सकेगा|

बताया जा रहा है कि इन तीनों जिलों से ही पूरे राज्य में सप्लाई चेन बनायी जायेगी|जहां रांची सेंटर से राज्य के 14 जिलों में आपूर्ति होगी, वहीं देवघर सात व पलामू तीन जिलों में आपूर्ति करेगा| देवघर पूरे संताल-परगना में आपूर्ति करेगा| वहीं, पलामू सेंटर पलामू प्रमंडल में आपूर्ति करेगा| शेष जिलों में रांची सेंटर से आपूर्ति की जायेगी|

उधर, केंद्र सरकार द्वारा वैक्सीन की सप्लाई चेन को दुरुस्त करने के लिए दो वॉकिंग फ्रिज व कूलर भेजा जा रहे हैं| इनमें से एक रांची में व दूसरा पलामू या देवघर को दिया जायेगा|इस फ्रिज में वैक्सीन को स्टोर करके रखा जा सकता है|

भारत सरकार ने सप्लाई चेन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है|इस बाबत झारखंड में पहले से हीकुछ सुविधाएं हैं|इसके अलावा सभी जगहों को दुरुस्त किया जा रहा है| बड़ी आबादी के बीच वैक्सीन पहुंचाने को लेकर नियमित समीक्षा की जा रही है|झारखंड को वैक्सीन मिलते ही, ये कोशिश होगी कि जनता तक इसे उपलब्ध कराया जा सके| फिलहाल वैक्सीन का इंतजार है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *