रांची स्मार्ट सिटी बनने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे टीम को दी बधाई..

Jhupdate: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित ‘इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023’ में रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
बताया गया है कि रांची स्मार्ट सिटी की ओर से सिक्यूरिटी, अर्बन मोबिलिटी, सोशल आस्पेक्ट, यातायात प्रबंधन, और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि विषय पर प्रस्ताव भेजा गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी बनने पर पूरी टीम को बधाई दी है।

स्मार्ट सिटी का मिला अवार्ड…
बुधवार 27 सितंबर 2023 को मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन केंद्र में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी में राँची को स्मार्ट सिटी अवार्ड दिया गया। राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के सीईओ सह प्रबंध निदेशक , राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक और स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक ने सम्मान ग्रहण किया।

100 शहरों से रांची है आगे….
यह अवॉर्ड इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड – 2022 के आधार पर दिया गया है. अवॉर्ड के निर्णय से पहले पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से देश के सभी 100 शहरों से उनके शहर में हो रहे अलग-अलग क्षेत्र विशेष प्रयास की जानकारी दी गई थी। उसके बाद हर शहर में जाकर मंत्रालय की टीम ने उसका सत्यापन किया। इस बार सिटी सिक्यूरिटी, अर्बन मोबिलिटी, यातायात प्रबंधन, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि विषय पर रांची की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई….
नगर विकास एवं आवास विभाग तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के समस्त कर्मियों को रांची स्मार्ट सिटी कि इस सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि आने वाले भविष्य में रांची और आगे जाएगा इसका प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर अपना अमिट छाप छोड़ेगा।