Headlines

झारखंड में भाषा विवाद: बोकारो और धनबाद से हटी भोजपुरी, मगही..

झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के आंदोलन को शांत करने के लिए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा निर्णय लेना पड़ा है। झारखंड सरकार ने भोजपुरी और मगही भाषा को धनबाद और बोकारो जिले से बाहर कर दिया है। अब जिलास्तरीय नियोजन में धनबाद और बोकारो जिले में भोजपुरी और मगही को मान्यता नहीं मिलेगी।…

Read More

रूपेश पांडेय के श्राद्ध में जा रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को प्रशासन ने रोका..

हजारीबाग के बरही में मॉब लिचिंग के शिकार रूपेश पांडेय के श्राद्ध समारोह में शामिल होने जा रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश को आज चरही में ही रोक दिया गया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को यात्रा की अनुमति नहीं दी।…

Read More

राजधानी रांची में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के लिए सर्वे शुरू..

रांची में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए चिह्नित जगहों का सर्वे किया जा रहा है. इसे मार्च के पहले पूरा कर लेने की तैयारी है. इस कार्य के लिए चयनित एजेंसी जीनस को लेटर ऑफ इंटरेस्ट दे दिया गया है. एजेंसी रांची में सर्वे कर रही है. सर्वे…

Read More

12 जिलों को मिले नये डीडीसी, शशि प्रकाश सिंह भेजे गये धनबाद..

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का राज्य सरकार ने तबादला किया है. वहीं देवघर के डीडीसी संजय सिन्हा को अपर सचिव में प्रोन्नत किया गया है. इस संबंध में देर रात कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है. इसके अनुसार डीडीसी गुमला करण सत्यार्थी को स्थानांतरित करते हुए उन्हें…

Read More

सांसद और विधायक से मिले आजसू प्रतिनिधि..

आजसू पार्टी के प्रतिनिधियों ने राज्य के सभी 81 विधायकों एवं लोकसभा के 14 सांसदों से मुलाकात कर क्षेत्रीय भाषा और नियोजन नीति मामले में सार्थक पहल का आग्रह किया है। झारखंड सरकार द्वारा स्थानीयता, नियोजन नीति एवं क्षेत्रीय भाषा को लेकर लिए गए निर्णय से राज्य के आदिवासी-मूलवासी में आक्रोश व्याप्त है। इसके आलोक…

Read More

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद कल आएंगे रांची..

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद रविवार को दोपहर 12 बजे रांची पहुंचेंगे। उनके साथ राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक भी रांची आएंगे। चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में रांची का…

Read More

झारखंड सरकार की पहल, आधार पंजीकरण कराना होगा आसान..

राज्य के सभी आम लोगों को अब आधार पंजीकरण सेवा सुगमता से उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, झारखंड सरकार और भारत सरकार द्वारा प्रायोजित संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सीएससी एसपीवी) के बीच बुधवार को एमओयू किया गया। जिसके तहत राज्य के सभी आम लोगों को आधार पंजीकरण सेवा सुगमता से…

Read More

शैलेश सिंह राजभवन से हुए विरमित..

रांची। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है। मंगलवार को राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। गौरतलब है कि शैलेश कुमार सिंह को मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज में एडिशनल सेक्रेटरी व डेवलपमेंट कमीश्नर बनाया…

Read More

राज्य के 9 JAS अधिकारियों का तबादला..

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का आज स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है अधिसूचना के तहत रांची नगर निगम में कार्यरत उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन को RMC का ही अपर नगर आयुक्त (AMC) बनाया गया है.अपर समाहर्ता भू हदबंदी हजारीबाग…

Read More

25 फरवरी से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र..

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से आरंभ होगा। पहले दिन राज्यपाल रमेश बैस का सदन में अभिभाषण होगा। सोमवार को इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की। बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा। राज्य सरकार के वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट तीन मार्च…

Read More
×