मांडर विधानसभा उपचुनाव 23 जून को, रिजल्‍ट 26 को..

रांची: निर्वाचन आयोग ने मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार छह राज्यों के 10 विधानसभा में उपचुनाव होगा। इसमें झारखंड से मांडर भी शामिल है। पूर्व विधायक बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआइ कोर्ट से सजा मिलने के कारण उनकी विधायकी छिन गई। इसी कारण यहां उपचुनाव की नौबत आई है। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक 30 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 7 जून को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 9 जून को नामांकन वापसी का समय तय किया गया है। बाद में 23 जून को मतदान होगा। 26 जून को मतगणना का काम होगा।

भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबले के आसार..
भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबले के आसार उपचुनाव को लेकर एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबले के आसार हैं। बंधु तिर्की की सदस्यता रद होने के बाद से ही दोनों दलों के नेता इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। अभी तक की तैयारियों के अनुसार बंधु तिर्की अपनी बेटी को टिकट दिलाना चाहते हैं। इसके लिए दो दिन पूर्व वे नई दिल्ली भी गए थे। प्रदेश स्तर से उनके प्रयास को हरी झंडी भी मिली हुई है। दूसरी ओर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर का नाम सामने आ रहा है और वे इस क्षेत्र से विधायक भी रह चुकी हैं। इसी क्षेत्र से रांची की मेयर आशा लकड़ा का नाम चल रहा है। आशा लकड़ा वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री हैं।