राज्य में मिले 694 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस हुआ 3908..

शुक्रवार को झारखंड में कोरोना के 694 नये मरीज मिले हैं। वहीं एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 3908 हो गयी है। दूसरी तरफ 137 मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं।

बात करें जिलों के आंकड़े की तो रांची जिले में 368, बोकारो में 29, देवघर में 9, धनबाद में 33, दुमका में 32, पूर्वी सिंहभूम में 93, गढ़वा में 2, गिरिडीह में 6, गोड्डा में पांच, गुमला में 18, हजारीबाग में 11, जामताड़ा में 7, खूंटी में 10, कोडरमा में 9, लातेहार में 5, लोहरदगा में 3, पाकुड़ में 24, पलामू में 1, रामगढ़ में पांच, साहेबगंज में 16, सिमडेगा में 2 और पश्चिमी सिंहभूम में 6 नए मरीज मिले हैं।

चिंता की बात ये है कि मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से रिकवरी रेट भी तेजी से गिर रही है। पिछले 10 दिनों में झारखंड का रिकवरी रेट लगभग 3% घट गया है। वर्तमान में रिकवरी रेट 96% पर पहुंच गया है। जिस तरह से कोरोना मरीजों की तेजी से बढ़ रही है इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हर तरह की तैयारी में जुट गया है। मरीजों के लिए बेड की संख्या के अलावा वेंटिलेटर और क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जा रहे हैं।