झारखंड में 13 जिलों में 56 नए कोरोना संक्रमित मिले, 11 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं..

रांची: झारखंड में अब धीरे धीरे कोरोना का कहर कम हो रहा है। राज्य में शनिवार को 56 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। 82 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। बता दें कि 11 जिलों में एक भी कोरोना के नए मरीज नहीं मिले। जो राज्य के लिए बेहद ही राहत भरी खबर है। अब राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 423 हो गई है। अब तक राज्य में 3,46,223 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 3,40,655 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना की रफ्तार अब थमने लगी है।

जिन जिलों में सर्वाधिक केस मिले हैं, वह है पूर्वी सिंहभूम 18, लातेहार में 7 और रांची में 6 कोरोना संक्रमित मिली है। चतरा, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, रामगढ़, सरायकेला और सिमडेगा इन 11 जिलों में अब एक भी कोरोना केस सामने नहीं आए हैं। वहीं राज्य की राजधानी रांची में 67 एक्टिव केस है। देश का रिकवरी रेट 97.20 है जबकि झारखंड का रिकवरी रेट 98.39 है। कोरोना के मामले घटने में सबसे बड़ा हाथ लॉकडाउन का रहा है।