प्रधानमंत्री श्री योजना में प्रत्येक प्रखंड से दो विद्यालयों का होगा चयन..

Jharkharnd: राज्य भर में 14,500 स्कूलों को विकसित और उन्नति देने के लिए प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-श्री) योजना का संचालन किया जा रहा है इसके तहत सभी मॉडल स्कूल बनेंगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की हर बात शामिल होगी। आधुनिक, परिवर्तन लाने वाला तरीका इस्तेमाल करते हुए पीएम श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान किया जाएगा। राज्य में आठ हजार विद्यालयों ने पीएम श्री स्कूल के लिए आवेदन जमा किया है।ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि 31अगस्त तक निर्धारित की गयी थी। शिक्षा दिवस के दिन पिछले वर्ष सितंबर में पीएम श्री स्कूल योजना की शुरुआत की गयी थी। 14500 स्कूलों के चयन में लगभग नौ हजार स्कूलों का चयन हो गया है। पूर्व से निर्धारित था कि प्रत्येक राज्य से अधिकतम कितने स्कूलों का चयन किया जा सकता है। जिसमे अधिकतम दो विद्यालय का चयन प्रत्येक प्रखंड से किया जा सकता है। इसमें एक प्राथमिक व एक माध्यमिक विद्यालय शामिल है। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालयों का चयन किया जायेगा। अधिकतम 528 विद्यालय का चयन झारखंड से किया जा सकता है।

विभिन्न स्तर से होगा चयन….
राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर विद्यालयों का चयन किया जाएगा। विद्यालयों द्वारा आवेदन जमा करने के बाद अब जिला स्तर चयन कर चयनित विद्यालयों का नाम राज्य को भेजा जायेगा, इसके बाद राज्य स्तर से चयनित विद्यालय का नाम केंद्र को भेजा जायेगा। राष्ट्रीय स्तर पर देश भर से भेजे गये स्कूलों में तय मापदंड के आधार पर बेहतर विद्यालयों का चयन किया जायेगा। स्कूल चयन के योग्य है कि नही इसका निर्णय स्कूलों के द्वारा यू डायस के माध्यम से दी गयी जानकारी के आधार पर किया जायेगा। स्कूल के चयन योग्य बने बाद इसका फिर स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा।

1 से 12वीं तक की होगी पढ़ाई …
पीएम श्री स्कूल योजना के तहत चयन किए गए स्कूलों में एक से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जायेगा। स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा के साथ-साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रयोगशाला को भी स्थापित की जायेग। विद्यालयों में खेलकूद की भी बेहतर सुविधा विकसित की जाएगी।

60 फीसदी राशि देगी केंद्र सरकार…
इस चयनित विद्यालयों के लिए योजना के तहत 60 फीसदी राशि केंद्र सरकार के और से दी जाएगी। जबकि राज्य सरकार द्वारा 40 फीसदी राशि निर्धारित की गई है। 11 सितंबर तक जिलो से विद्यालयों के चयन कर उनका नाम राज्य को भेज जा सकता है। और वही 15 सितंबर तक राज्य स्तर पर भी चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। जबकि 15 अक्तूबर अंत तक राष्ट्रीय स्तर पर स्कूलों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।