झारखंड में पहली बार आई विस्टा डोम कोच वाली ट्रेन..

Jharkhand: यातायात को सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए रेलवे का बहुत सहयोग है। लोगों को जहां यातायात में यात्रा करने के लिए हजारों पैसे खर्च करने पड़ते है वही रेलवे की सुविधा कम खर्चे में अधिक दूरी के सफर को तय करने की क्षमता रखता है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हरी झंडी दिखाकर गिरिडीह न्यू रेलवे स्टेशन से रांची स्टेशन के लिए इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन शुरू किया। साथ ही ट्रेन की पहली यात्रा करते हुए सुनहरे अवसर को अपने कैमरे में भी कैद किया। रांची और गिरिडीह के बीच ट्रेन की शुरुआत से लोगों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

विस्टा डोम कोच वाली है ट्रेन….
केंद्र सरकार द्वारा इंटरसिटी ट्रेन की शुरुआत गिरिडीह न्यू रेलवे स्टेशन से रांची के लिए की गई। परिवर्तित मार्ग से होते हुए बरकाकाना, मुरी, टाटीसिल्वे होकर रांची पहुंचेगी। 13 सितंबर से इसकी सेवा नियमित कर दी जायेगी। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत के साथ विस्टा डोम कोच की भी व्यवस्था की गई है। पहली बार झारखंड में विस्टा डोम कोच वाली ट्रेन की सुविधा के साथ लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

प्रकृति का ले सकते हैं मजा….
बता दें कि विस्टा डोम कोच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पूरी तरह से पारदर्शी होता है। विस्टाडोम कोच एक प्रकार के टूरिस्ट कोच होते हैं, जिनकी ग्लास की खिड़कियां बड़ी होती हैं और साथ ही इसमें छत पर भी शीशे की पारदर्शी खिड़कियां लगी होती है और इसमें बैठकर लोग सफर के दौरान झारखंड की प्रकृतिक सौंदर्य का भा आनंद ले सकेंगे। इसमें बैठे यात्री कोई भी स्थान में बैठे यात्रा कर रहे हो सामने की दृश्य के साथ ऊपर की तरफ का दृश्य भी प्राप्त होता है।

क्या है किराया….
सुबह 06.05 बजे रांची-न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रांची से खुलेगी और दिन के एक बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। वापस लौटते समय गिरिडीह से ट्रेन दिन के दो बजे खुलेगी और रात साढ़े नौ बजे रांची पहुंचेगी। रांची से इस ट्रेन का नंबर 18617 व न्यू गिरिडीह से इसका नंबर 18618 है। सेकेंड सीटिंग के लिए रांची से न्यू गिरिडीह के बीच इसका किराया 130 रुपये, एसी चेयरकार का किराया 465 रुपये और विस्टा डोम कोच के लिए किराया 1260 रुपये निर्धारित किया गया है।

और भी ट्रेनों की की जाएगी संचालन….
लंबे समय से गिरिडीह के लोगों के द्वारा गिरिडीह से रांची के लिए ट्रेन की मांग की जा रही थी जिसे की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा आज पूरा किया गया। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी विस्टा डोम कोच ट्रेन की शुरुआत करने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सफर किया और अपने कमरे में इस सुनहरे पल को भी केद किया। मोदी सरकार के द्वारा यह ट्रेन गिरिडीह के लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा है, जिसका लाभ यहां के हर वर्ग के लोगों को मिलेगा। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा यह तो गिरिडीह के लोगों के लिए पहला तोहफा है इसके बाद यहां के लोगों को और भी ट्रेनों की सुविधा दी जाएगी। इधर ट्रेन में सफर कर रहे लोगों ने भी नई ट्रेन की शुरुआत करने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।