गिरिडीह में चाल धंसने से दो की मौत ,कई मज़दूर लापता..

Jharkhand Updates

गिरिडीह में माइका चुनने के दौरान चाल के धंसने से कई मजदूर खदान में दब गए | वहीं ,हादसे में दो की मौत हो गई है | आपको बता दें कि तिसरी प्रखंड के मनसाडीह रकवा माइंस में यह घटना हुई | इस दौरान आठ से दस लोग लापता हैं | वहीं , घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची | साथ ही , दबे हुए मजदूरों की संख्या की जानकारी ली जा रही है और राहत बचाव का काम भी जारी है |

जानकारी के अनुसार ,बड़े पैमाने पर अवैध माइका खदान से निकाली जा रही थी | वहीं ,घटना के बाद आस -पास के इलाके में हलचल मच गई | बताया जा रहा है कि जंगल के पहाड़ी वाले इलाकों में माइका माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से खदान का संचालन कर माइका निकाली जाती है | हालांकि ,पुलिस इस मामले की जाँच -पड़ताल कर रही है |