राज्य सरकार ने जारी किए 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्षों के नाम..

राज्य सरकार ने गुरूवार को 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्षों का चुनाव कर इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी| योजना सह वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक हर मंत्री को दो से 3 जिले का अध्यक्ष बनाया गया है|

हालांकि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को सिर्फ रांची जिले के अध्यक्ष का प्रभार दिया गया है| उनके अलावा आलमगीर आलम को साहिबगंज, गोड्डा और बोकारो, रामेश्वर उरांव को खूंटी, सिमडेगा और गुमला, चंपई सोरेन को दुमका, देवघर व जामताड़ा, जोबा मांझी को पाकुड़, पलामू और लातेहार, सत्यानंद भोक्ता को रामगढ़, लोहरदगा और हजारीबाग, बन्ना गुप्ता को धनबाद व सरायकेला-खरसावां, बादल पत्रलेख को गढ़वा और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), मिथिलेश कुमार ठाकुर को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) व गिरिडीह, हफीजुल हसन को चतरा और कोडरमा जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

ये सभी प्रभारी अपने जिलों के विकास कार्यों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे तथा इन क्षेत्रों की समस्या को सरकार तक पहुंचायेंगे|