बारिश से गिरा तापमान, अगले दो दिन रांची सहित राज्य में बारिश के आसार..

रविवार सुबह से ही रांची सहित झारखंड के कुछ हिस्साें में तेज बारिश हुई। रांची में दिन भर काले बादल छाए रहे। दाेपहर एक बजे तक बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देर शाम तक रांची का माैसम में ठंडा हो गया। रांची में 26.6 मिमी बारिश रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है। वही अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 27.7 व न्यूनतम 21.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। शनिवार काे अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था। तेलंगाना और उत्तरी तेलंगाना से गुजर रहे लाे प्रेशर का असर झारखंड पर पड़ा है। इस वजह से अचानक झारखंड के माैसम में बदलाव आया है। अगले दाे दिनाें तक रांची सहित पूरे झारखंड में बारिश के आसार हैं। खासकर झारखंड के मध्य और उत्तरी हिस्से में कुछ जगहाें पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 18 और 19 अक्टूबर काे पूरे राज्य में मध्यम दर्जें की बारिश हाेने की संभावना है। 20 अक्टूबर तक राज्यभर में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बारिश से राज्य भर में 3 से 4 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान गिरने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। 21 अक्टूबर से झारखंड में माैसम साफ हाे जाएगा। बादल छंट जाएंगे और धूप खिलेगी। इसके बाद तापमान में थाेड़ी बढ़ाेतरी दर्ज की जाएगी।

20 अक्टूबर तक शहर में छाए रहेंगे बादल
माैसम केंद्र की और से जारी पूर्वानुमान रिपाेर्ट के अनुसार, 18 और 19 अक्टूबर काे रांची सहित आसपास में बादल छाए रहेंगे। बारिश हाेने की संभावना है। ऐसा हाल 20 अक्टूबर तक रह सकता है। इस दाैरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 21 अक्टूबर से आसमान साफ रहने के आसार हैं।