बोकारो पहुंचा कोरोना वैक्सीन का खेप..

बुधवार को रांची के नामकुम से लाया गया कोरोना वैक्सीन बोकारो पहुंचा। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ एनपी सिंह सहित दण्डाधिकारी सीओ ने वैक्सीन को विधिवत रिसीव करते हुए सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम सेंटर में बनाये स्टोर के फ़्रीज़ों में वैक्सीन रखवाया। यहां सुरक्षा के साथ-साथ 24×7 घण्टे बिजली की समुचित व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार अभी 10 हज़ार वैक्सीन की डोज़ बोकारो पहुंची है।

जिले भर में कुल 11 कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाये गए है

आगामी 16 जनवरी, 2021 को देशभर में वैक्सीनेशन आरम्भ हो जाएगी। 14 और 15 जनवरी इससे जुड़ी सभी औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी। ज़िले भर में कुल 11 कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाये गए है, अनुमंडल अस्पताल सहित सभी प्रखंडो में बनाये गए कोविड सेन्टर वैक्सीन लगाए जाएंगे। इसे सुरक्षित रखने हेतु डीप फ्रीजर सहित आईएलआर भी लगाए गए हैं।

लगभग 7500 स्वास्थ्य कर्मियों को वेक्सीन लगाया जाना है

ज्ञात हो कि लगभग 7500 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाया जाना है। प्रतिदिन करीब 100 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाएगा। वैक्सीन लेने वाले सभी लोगो की जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। प्रति वैक्सीन सेन्टर पर हेल्पडेस्क, वेटिंग एरिया, वैक्सीनेशन रूम तथा ऑब्जरवेशन रूम की व्यवस्था होगी। साथ ही फोटोयुक्त पहचान पत्र के वेरिफिकेशन के बाद कविन एप्लीकेशन रिकॉर्ड दर्ज करने के बाद वैक्सीनेशन को ले जाया जाएगा। वही दूसरी तरफ बायो वेस्ट मैनजमेंट की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है।