नामकुम में कर्ज के दबाव में किसान ने की आत्महत्या,इलाके में 3 दिनों में खुदकुशी की दूसरी घटना..

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक किसान ने आत्महत्या कर ली है| जामुन टोली जिलिंग गुरु पहाड़ के पास कर्ज से परेशान इस किसान ने अपनी जान ले ली| 30 वर्षीय मृतक पांडु मुंडा का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला है| मृतक के परिजन दावा कर रहे हैं कि किसान पांडु कर्ज के दबाव में परेशान रहता था और इसलिए उसने आत्महत्या कर ली|

नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पांडु तीन दिन पहले घर से निकला था, जिसके बाद उसके परिजन खोजबीन में लगे हुए थे| लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला| बुधवार सुबह जब लोग लकड़ी लाने जंगल गये तो वहां पेड़ से लटका शव मिला|
गौरतलब है कि, नामकुम क्षेत्र में तीन दिनों में आत्महत्या का ये दूसरा मामला है| एक दिन पहले ही सिदरौल पंप के पीछे जंगल में बिजली के खंभे से लटका विल्सन लकड़ा का शव मिला था|