Headlines

कई अधिवक्ता पाए गए कोरोना संक्रमित, कोर्ट में फिजिकल सुनवाई पर लगी रोक..

रांची सिविल कोर्ट के सचिव समेत आधा दर्जन से ज्यादा अधिवक्ता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद एक बार फिर कोर्ट में फिजिकल सुनवाई पर रोक लगा दी गई है। सिविल कोर्ट प्रशासन ने 1 से 7 अप्रैल तक फिजिकल सुनवाई पर रोक लगाई है। इस दौरान अदालत के सभी काम वर्चुअल प्रणाली से…

Read More

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की फीस की राशि स्वीकृत..

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर पढ़ रहे गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों की स्कूल फीस के लिए 6 करोड़ की राशि को स्वीकृति दे दी है। निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के ज्ञानोदय योजना के अंतर्गत निजी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के…

Read More

फिर बरसा कोरोना का कहर, झारखंड में मिले 693 नए संक्रमित..

झारखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 693 नये मामले सामने आये हैं। संक्रमण के दूसरे लहर में ये एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इसके बाद अब राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2825 हो गयी है। वहीं बुधवार को 122 मरीज ठीक भी हुए हैं।…

Read More

गुमला में बना पूर्वोत्तर भारत का पहला सैन्य वृद्धाश्रम, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन..

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को गुमला जिला अंतर्गत रायडीह प्रखंड के मांझाटोली में वानप्रस्थ सैन्य आश्रम के शिलापट्ट का अनावरण कर ओल्ड एज होम का उद्घाटन किया। राज्यपाल के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरुआत की गई। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर सैन्य वृद्धाश्रम के शिलापट्ट का शिलान्यास किया। इस अवसर…

Read More

झारखंड में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड, मार्च में ही पारा पहुंचा 40 के पार..

इस साल गर्मी का मौसम बहुत परेशान करेगा। पिछले साल के मुकाबले इस साल न सिर्फ ज्यादा गर्मी पड़ेगी बल्कि बारिश भी कम होगी। हालात ऐसे हैं कि मार्च के महीने में ही रांची की सड़कों पर आग बरस रही है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और जो लोग पैदल निकल रहे हैं वो…

Read More

मधुपुर उपचुनाव के मद्देनजर 3 अप्रैल को होगी झामुमो कार्यकारिणी व विधायक दल की बैठक..

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 3 अप्रैल को केंद्रीय कार्यकारिणी समिति और विधायक दल की बैठक बुलाई है। कार्यकारिणी की बैठक कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 10:30 बजे से और विधायक दल की बैठक दोपहर 2:30 बजे होगी। ये दोनों बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। दरअसल, 17…

Read More

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बायोमेट्रिक डिवाइस की जगह रजिस्टर पर होगी हाजिरी..

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने हाजिरी लगाने के नियम में बदलाव किया है। अगले आदेश तक सभी विभागों में बायोमेट्रिक डिवाइस से हाजिरी लेने के नियम में छूट का आदेश जारी कर दिया गया है। कर्मियों को अब पुरानी व्यवस्था के तहत रजिस्टर…

Read More

धनबाद: विधायक ने मांगी माफी, पुलिस और विधायक के बीच खत्म हुई तनातनी..

पुलिस काे कहे अपशब्द पर विधायक राज सिन्हा ने पुलिस एसाेसिएशन से माफी मांगी है। एसाेसिएशन ने भी इसके बाद उनके खिलाफ माेर्चाबंदी निरस्त कर दिया है। दरअसल झारखंड राज्य पुलिस एसाेसिएशन ने विधायक का वीडियाे वायरल हाेने के बाद विधायक राज सिन्हा पर मुकदमे की धमकी दी थी। बुधवार काे धनबाद पुलिस लाइन में…

Read More

पंचायत चुनाव के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरी होगी परिसीमन प्रक्रिया..

पिछले साल से लंबित त्री स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दस जिलों को 22 मार्च तक परिसीमन पूरी करने का आदेश दिया था। लेकिन आयोग के वरीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल इसमें और वक्त लगेगा। बताया जा रहा है कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक इन जिलों में…

Read More

11वीं नेशनल जूनियर हॉकी चैंपियनशिप स्थगित, 11 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित..

सिमडेगा में आगामी 3 अप्रैल से आयोजित होने वाली 11वीं नेशनल जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के 11 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण 11वीं नेशनल जूनियर हॉकी चैंपियनशिप को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। ये निर्णय हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड ने लिया है। सिमडेगा के…

Read More
×