इटकी में ट्रेन से कट कर लोहरदगा के एक युवक की मौत, कल ही आया था रांची..

रांची के पास इटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची लोहरदगा रेलखंड पर पोल संख्या 339/8 पर ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 26 वर्षीय रायुम अंसारी पिता कमरुद्दीन अंसारी कैरो लोहरदगा निवासी के रूप में की गई है। युवक की पहचान उसके आधार कार्ड से की गई| इसके अलावा उसके पॉकेट से आने व जाने का टिकट भी पाया गया। जिससे पता लगा कि रायुम कल ही रांची आया था| आज गुरुवार की सुबह वो रांची रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर लोहरदगा जा रहा था।

उक्त रेल लाइन पर सुबह पांच बजे एक ट्रेन इटकी रेलवे स्टेशन पहुंचती है। परिजन संभावना जता रहा हैं कि रयुम अंसारी को किसी ने ट्रेन से धक्का दे दिया होगा। हालांकि फिलहाल कुछ भी साफ नहीं हो पाया है| उधर एक असमंजस ये हुई कि पुलिस यह तय नहीं कर पाई है की मामला जीआरपी रांची में दर्ज होगा या इटकी थाने में।