रांची: जगन्नाथपुर मंदिर की दानपेटी से निकले तीन लाख से अधिक रुपये..

रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर की दान पेटी के रुपयों की गणना हुई। एसडीओ रांची सदर द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नगड़ी सीओ संतोष कुमार शुक्ल की उपस्थिति में मंदिर की दान पेटियों का ताला तोड़कर दान में मिली राशियों की गणना की गई। दान और पेटियों से कुल 3,88,855 रुपये प्राप्त हुए, जिसे जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार द्वारा मंदिर के खाते में जमा करा दिया गया। मौके पर मंदिर समिति द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई। सुरक्षा हेतु मौके पर धुर्वा थाना के अधिकारी अपने दल-बल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रतन कुमार, उपाध्यक्ष ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव, सचिव रणेंद्र कुमार, मंदिर के पुजारियों सहित कई लोग उपस्थित थे।