झारखंड को मिलेगा चौथा वंदे भारत ट्रेन..

Jhupdate: झारखंड को जल्द ही फिर से भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। टाटा-बनारस वाया रांची वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाने के बाद झारखंड में यातायात के लिए चार वंदे भारत ट्रेन हो जाएगी। रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन, रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन और पटना-हावड़ा वाया जसीडीह वंदे भारत ट्रेन, के बाद अब रेल मंत्रालय टाटा-बनारस वाया रांची वंदे भारत ट्रेन शुरू करेगा। दरअसल, रेलवे बोर्ड द्वारा सूची जारी की गई है की रेल मंत्रालय आने वाले दिनों में देश के 25 शहरों में वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत की जानी है। सूची में झारखंड के टाटा से बनारस के लिए टाटा-बनारस वाया रांची वंदे भारत ट्रेन को भी शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन नवंबर के अंत में या दिसंबर में शुरू करने की योजना है। इस रूट पर ट्रेन चलने को लेकर रेलवे की ओर से सर्वे कार्य शुरू किया जायेगा। यह वंदे भारत ट्रेन आठ कोच की होगी। वहीं, लंबी दूरी की ट्रेनों में स्लीपर कोच देने की भी योजना है।

रांची – पटना वंदे भारत ट्रेन का बदला रूट….
झारखंड को पहले ही तीन वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल चुकी है। पहला रांची-‍ पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, दूसरा रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और तीसरा पटना- हावड़ा वाया जसीडीह वंदे भारत एक्सप्रेस। इस साल जून महीने में रांची – पटना वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई थी।अगस्त तक इस ट्रेन का रूट बदल गया। पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन के बाद बरकाकाना से टाटी सिलवे होते हुए रांची तक चलती थी।वही रूट बदलने के बाद से ट्रेन बरकाकाना – मुरी के रास्ते चल रही है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया है कि यह अगले आदेश तक यही व्यवस्था जारी रहेगी यानी उम्मीद लगाए जा सकता है की ट्रेन का परिचालन उसके पहले वाले रूट या फिर किसी नए रूट में भी हो सकता है।

24 सितंबर को मिला था रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन….
वहीं, कुछ दिनों पहले ही 24 सितंबर को ऑनलाइन उद्घाटन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया था। वही रांची रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन में मौजूद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ट्रेन को हरी झंडी दिखायी थी। रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़ कर सप्ताह में छह दिन चलती है। दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय गार्डेनरीच के द्वारा रांची-पटना के बाद अब रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की समय सारिणी बदलने की तैयारी की जा रही है।

बदली जाएगी समय सारणी….
वंदे भारत ट्रेन को भारतीय लोग कुछ ज्यादा ही पसंद कर रहे है। वही 24 सितंबर को शुरू हुई रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के बारे में रेलवे के अधिकारी ने बताया कि ट्रेन की समय सारिणी के कारण यात्रियों की संख्या कम है। ट्रेन सुबह 5.15 बजे रांची से होती है और दोपहर 12.20 बजे हावड़ा पहुंचती है। वहीं हावड़ा से ट्रेन दोपहर 3.45 बजे रवाना होती है और रात 10.50 बजे रांची पहुंचती है। रेल मुख्यालय ट्रेन की समय सारिणी 5.15 बजे के स्थान पर दो घंटे बाद 7.15 बजे रांची से हावड़ा करने पर विचार कर रहा है। रांची से हावड़ा के लिए रांची-हावड़ा ट्रेन मैं सफ़र कर रहे है, यात्रियों के लिए ठंड के समय में यात्रा करना काफी परेशानी भरा हो सकता है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए जल्द ही ट्रेन की समय सारिणी बदलने पर विचार किया जा रहा है। समय सारणी के कारण ट्रेन में 11 अक्तूबर को चेयरकार व एग्जीक्यूटिव क्लास में 310 सीट, 12 अक्तूबर को 292 सीट, 13 अक्तूबर को 314 सीट, 14 अक्तूबर को 333 सीट व 15 अक्तूबर को 274 सीट खाली है।