राज्य में कोराना संक्रमण बढ़ने की गति बरकरार, एक्टिव केस 1300 के पार..

झारखंड में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। आज पूरे राज्य में 482 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे अधिक 246 संक्रमित रांची में मिले हैं। साथ ही दहाई अंकों में कोडरमा में 56, पूर्वी सिंहभूम में 42, बोकारो में 29, धनबाद में 28, हजारीबाग में 18 और देवघर में 13, पलामू में 7 और सरायकेला-खरसावां जिला में दो काेरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक काेरोना संक्रमित की मौत हो गयी है। अब राज्य में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 1300 के पार हो गया है। जबकि रांची में एक्टिव केस की संख्या 564 पहुंच गयी है।

इधर, 1300 से अधिक एक्टिव केस होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की चिंता काफी बढ़ गयी है। बता दें कि झारखंड में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को राज्य में 344 नये कोरोना संक्रमित मिले थे। इसमें रांची में 118, काेडरमा में 56, पूर्वी सिंहभूम में 43, धनबाद में 31, पश्चिमी सिंहभूम में 22, हजारीबाग में 21, बोकारो में 17, देवघर में 7, गिरिडीह में 7, चतरा में 6, खूंटी में 4, रामगढ़ में 3, गुमला में 2, दुमका, लातेहार और पलामू में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले थे।

गौरतलब है की 27 दिसंबर तक झारखंड में कुल 464 संक्रमितों में करीब 11 प्रतिशत यानी 51 बच्चे और किशोर हैं। इनमें सबसे ज्यादा 30 सिर्फ कोडरमा में हैं। रांची में 16 और जमशेदपुर में 5 बच्चा पॉजिटिव है। संक्रमित सभी 40 बच्चों की उम्र 3 से 17 साल तक की है। सभी होम आइसोलेशन हैं। बच्चों को घर पर ही फोन पर डॉक्टरी सलाह के साथ दवाएं दी जा रही है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ज्यादातर संक्रमित बच्चों में वायरल जैसे ही लक्षण है। बुखार की स्थिति में पैरासिटामोल देने की सलाह दी जा रही है। इससे बुखार से तुरंत राहत मिल रही है। जिन बच्चों में लक्षण नहीं है, उन्हें सुबह-शाम परिजन काढ़ा और गर्म पानी दे रहे हैं।