फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर हुई शादी अब दो महीने बाद लगाना पड़ रहा थाने का चक्कर..

कतरास: कतरास थाने में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। गुमला न‍िवासी परी पासवान ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के ल‍िए मारमीट की ल‍िख‍ित श‍िकायत थाने में दी है। दरअसल लखनऊ में क्‍वीन ग्रुप द्वारा आयोज‍ित प्रत‍ियोग‍िता मल्‍ल‍िका ए अवध 2020 में परी को म‍िस वर्ल्ड का ख‍िताब म‍िला था। साथ ही 2019 में स्‍थानीय प्रत‍ियोग‍िता में ही परी म‍िस यून‍िवर्स भी बनी थी।

बता दें कि परी पासवान ने बताया कि उसके पति नीरज के साथ उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। परी पासवान की शादी 26 मई 2021 को कतरास कोलडंप निवासी स्व. महेश पासवान के पुत्र नीरज के साथ गुमला के जगरनाथ मंदिर नागफेनी में हुई थी। परी पासवान को ससुराल वालों ने शाद‍ी के दूसरे द‍िन से ही प्रताड़‍ित करना शूरू कर द‍िया था। ससुराल वाले उसे घर से बाहर तक निकल दिए।

वहीं परी ने पुलिस के सामने कहा कि ससुराल वालों ने दहेज के चलते मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। परी ने अपने पति नीरज पासवान, सास आशा देवी, चंदन पासवान, पूनम देवी पर पांच लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है। दहेज की राश‍ि नहीं देने पर ससुराल वालों द्वारा उसके साथ मारपीट किया। घटना की सूचना पीड़िता ने हैदराबाद की रहने वाली अपनी महिला दोस्त को दी। इसके बाद दोनों थाना पहुंचकर थाने में ल‍िख‍ित श‍िकायत की।

वहीं इस मामले पर कतरास थाना प्रभारी रासबिहारी लाल ने कहा कि परी पासवान ने लिखित शिकायत दी है। उसके ससुराल वालों को थाना बुलाया गया है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।