झारखंड में दिखा लॉकडाउन का असर, कम होने लगे कोरोना के मामले..

रांची : झारखंड में साप्ताहिक लॉकडाउन और स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का असर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण झारखंड में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या धीरे धीरे कम होने लगी है। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 114 नए मरीज मिले है जबकि 252 मरीज ठीक हुए है। हालांकि दो मरीजों की जान कोरोना के कारण गई है। 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा है। जो झारखंड के लिए राहत भरी खबर है।

राज्य में कोरोना से 2 मरीज की मौत हुई है। मृतक में पूर्वी सिंहभूम से 1 और दुमका से 1 मरीज शामिल है। वहीं राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 345028 हो गया। इनमें 1224 सक्रिय केस है और 338698 मरीज ठीक हुए है। जबकि अबतक कुल 9679940 सैंपल की जांच की गई है। राज्य में 5106 मरीजों की मौत अब तक कोरोना से हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में मरीजों की संख्या कुछ यू रही :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *