रूपा तिर्की मौत मामले की जांच शुरू, न्यायिक जांच आयोग को DGP ने बताया पूरा घटनाक्रम..

साहिबगंज की महिला दारोगा रूपा तिर्की की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। लेकिन अब रूपा तिर्की मौत मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को न्यायिक जांच आयोग सेवानिर्वृत न्यायधीश विनोद कुमार गुप्ता को DGP नीरज सिन्हा ने इस मामले में अबतक की जांच की पूरी जानकारी दी। विनोद गुप्ता गुरुवार को रांची आए थे।

हालाकिं DGP ने गृह विभाग के साथ मुलाकात को औपचारिक मुलाकात बताया है। DGP के साथ गृह विभाग के सचिव से मुलाकात से पहले झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 7 जून को राज्य के पुलिस महानिरीक्षक सह पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को राजभवन बुलाया था। जहां साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की संदेहास्पद मौत की घटना के संदर्भ में किए जा रहे अनुसंधान की अद्यतन स्थिति को जानकारी ली थी।

बता दे कि रूप तिर्की की संदेहास्पद मौत 3 मई को हुई थी। वह अपने ही सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटकी हुई पाई गई थी। पुलिस आत्महत्या की वजह निजी कारण मान रही है। पुलिस इसके लिए रूपा के कथित बॉयफ्रेंड शिव कनौजिया को इस मामले में गिरफ्तार भी कर ली है। वहीं इस मामले में रूपा तिर्की का परिवार सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहा है। उनका आरोप है कि रूपा तिर्की की हत्या की गई है।