रांची : सीआरपीएफ ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस..

रांची : सीआरपीएफ सेम्बो राँची परिसर में, देश का 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस काफी धूम-धाम से मनाया गया। झारखंड सेक्टर के.रि.पु.बल के पुलिस महानिरीक्षक, श्री विधि कुमार बिरदी, भा.पु.से. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। ग्रुप केन्द्र केरिपुबल रांची के उप महानिरीक्षक श्री डी.एन.लाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया। महानिरीक्षक झारखण्ड सेक्टर द्वारा क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया गया। उक्त कार्यक्रम में झारखण्ड सेक्टर मुख्यालय, ग्रुप केन्द्र रांची, रेन्ज रांची, कम्पोजिट अस्पताल रांची, ए.डब्ल्यू.एस एवं 244 वाहिनी के समस्त कार्मिक सम्मिलित हुए।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा उनके भाषण में भारतीय स्वतंत्रता की गरिमा को बरकरार रखने में के.रि.पु. बल की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस वर्ष स्वंतंत्रता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 33 अधिकारियों व कार्मिकों को शौर्य एवं वीरता के मेडल प्रदान किए गए हैं तथा 61 अधिकारियों व कार्मिकों को उनके विशिष्ट व सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में सभी मेडल विजेता अधिकारियों व कार्मिकों के नाम मुख्य अतिथि द्वारा पढ़ा गया तथा उनसे प्रेरणा लेते हुए कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने का आहवान किया गया।

झण्डोत्तोलन के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड सेक्टर के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत अमृत वाटिका” का उदघाटन किया किया गया तथा वाटिका में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 75 पौधे का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भी के.रि.पु.बल की अग्रणी भूमिका संदेश दिया गया। के.रि.पु. बल के स्वर्णिम परंपरा का निर्वहन करते हुए, बल के समस्त राजपत्रित अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी मैस में “At Home” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। समूह केन्द्र रांची द्वारा पीछले कई दिनों से आसपास के ग्रामिण इलाकों में मोटर साईकिल रैली, 500 फीट के तिरंगे साथ तिरंगा रैली एवं राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया ताकि हर घर तिरंगे के उद्वेश्य को पूर्ण किया जा सके।

इस कार्यक्रम में श्री सुमन कांत तिब्गा, उप महानिरीक्षक, झारखण्ड सेक्टर, श्री शील निधि झा, उप महानिरीक्षक झारखण्ड सेक्टर, श्री डी.एन. लाल, उप महानिरीक्षक ग्रुप केन्द्र रांची, श्री सतीश लिंडा, उप महानिरीक्षक, झारखण्ड सेक्टर, श्री लारेन्स बान्डो, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), कम्पोजिट अस्पताल रांची तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं झारखण्ड सेक्टर, समूह केन्द्र रांची, रेंज रांची तथा कम्पोजिट अस्पताल रांची के समस्त कार्मिक सम्मिलित हुए।