नहीं थम रहा कोरोना का कहर, राज्य में शुक्रवार को 17 संक्रमितों की मौत, मिले 1925 नए केस..

झारखंड में कोरोना संक्रमण ने शुक्रवार को कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां एक ही दिन में 17 मरीजों की मौत हो गयी। यह एक दिन में मौत का अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इनमें रांची के आठ, पूर्वी सिंहभूम से तीन, धनबाद से दो, चतरा, गुमला, पलामू व साहिबगंज के एक-एक संक्रमित की मौत हो गयी।

दूसरी ओर, इस साल एक दिन में सर्वाधिक 1925 संक्रमित शुक्रवार को मिले। इनमें रांची के 754 मरीज हैं। पूर्वी सिंहभूम से 256 नये संक्रमित मिले हैं। धनबाद से 94, बोकारो से 61, चतरा से 19, देवघर से 52, दुमका से 70, गढ़वा से 28, गिरिडीह से 12, गोड्डा से 25, गुमला से 37, हजारीबाग से 36, जामताड़ा से 55, खूंटी से 61, कोडरमा से 65 व पश्चिमी सिंहभूम से 49 नये संक्रमित मिले हैं।

7.48 प्रतिशत मिले संक्रमित
राज्य में शुक्रवार को 25718 सैंपल की जांच हुई है जिसमें से 1925 संक्रमित मिले हैं। ये कुल जांच का 7.48 प्रतिशत है। राज्य में अब तक 134715 संक्रमित मिल चुके हैं aur इनमें 122936 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 1175 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय राज्य में एक्टिव केस 10 हजार 604 पर पहुंच गया है। रांची में एक्टिव केस की कुल संख्या 5217 हो गयी है।

राज्य में 553 मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इनमें रांची से 250, पूर्वी सिंहभूम से 72, बोकारो से 34, धनबाद के 37 लोग हैं।