तीन जनवरी से हो सकती है झारखंड में लगतार बारिश..

Ranchi: रांची सहित लगभग पूरे झारखंड में आसमान साफ होते ही धूप की किरणें सीधी पड़ रही हैं और ठंड के मौसम में भी दिन में गरमाहट महसुस किया जा सकता है। अफगानिस्तान में उठा विक्षोभ कमजोर पड़ गया है जिस कारण राजधानी सहित झारखंड के अन्य जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव होने लगा है।

2 जनवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज….
मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा दिए गए आकडों के अनुसार, जहां हर वर्ष दिसंबर के अंतिम सप्ताह में रांची का अधिकतम तापमान सामान्यतः 22 डिग्री सेसि के आसपास रहता है वहीं इस वर्ष अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेसि से ऊपर पहुंच गया है। वही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के आसपास होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में यह 12.1 डिग्री सेसि से अधिक हो गया है।

रांची सहित अन्य इलाकों में हो सकती है बारिश…..
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। बताया गया है कि 29-30 दिसंबर 2023 से विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा और साथ ही दो जनवरी 2024 की शाम से मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावनाए जताई जा रही है। यह भी जानकारी दी गई है कि एक जनवरी को तो मौसम साफ रहेगा लेकिन 2 जनवरी की शाम से रांची सहित अन्य इलाकों में बादल छाने लगेंगे और तीन जनवरी से लगातार तीन दिनों तक बारिश होने संभावनाएं जताई जा रही है। यह स्थिति झारखंड सहित बिहार, ओडिशा में भी देखने को मिल सकते है। झारखंड के मौसम में बदलाव आने के कारण बादल छाये रहने व बारिश होने से सुबह में कोहरा व धुंध छायी रहेगी। साथ ही झारखंड के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट भी आ सकती है।

कांके का न्यूनतम तापमान 6.2…..
मौसम में बदलाव और तापमान में वृद्धि होने के कारण सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। राज्य में गढ़वा का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस तथा चाईबासा का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को कांके का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।