सरकारी स्कूलों में स्पोर्ट्स व फिजिकल एक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा..

Jharkhand: सरकारी स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता पर हमेशा सवाल बना रहा है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत खेल सामग्रियों की खरीद होने के साथ-साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और स्पोर्ट्स व फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ा कर बच्चों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए खेल सामग्री क्रय के लिए राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने दिशा-निर्देशों को जारी किया है। उन्होंने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह- जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इसके लिए पत्र लिख कर खेल सामग्री की खरीद के लिए स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन मद में 22.15 करोड़ और 6.72 करोड़ की राशि की स्वीकृत प्रदान की है।

जिलावार राशि जारी की जायेगी….
खेल सामग्रियों का क्रय करना 15 जनवरी 2024 तक सुनिश्चित किया जाना है। खेल सामग्रियों का क्रय होने के बाद खेल प्रतियोगिताओं के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राएं अभ्यास कर सकेंगे। बच्चों की जिज्ञासा, फिटनेस और खेल के प्रति रेगुलर आकर्षण के लिए इनडोर एवं आउटडोर गेम की सामग्री की खरीद होगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के साथ समन्वय कर विद्यालय प्रशासन की कमेटी गठित किया जाएगा जिसे की खेल सामग्री को क्रय किया जाना है।

बच्चों के बीच से निकलेंगे बेहतर खिलाड़ी…..
सरकारी स्कूलों में खेलकूद के प्रति बढ़ती गतिविधियों के कारण बच्चों के बीच में से कई बेहतर खिलाड़ी उभर कर बाहर आएंगे। साथ ही भारत सरकार के मार्गदर्शन पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कक्षावार खेल सामग्रियों की सूची तैयार की गयी है। मध्य विद्यालय के लिए खेल सामग्रियों की अलग सूची, और माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के लिए खेल सामग्रियों की अलग सूची जारी की गयी है।

खेल सामग्रियों का होगा क्रय ….
खेल सामग्रियों का क्रय करना 15 जनवरी 2024 तक सुनिश्चित किया जाना है। प्राथमिक विद्यालयों को 5000 रुपए प्रति विद्यालय, मध्य विद्यालय को 10,000 रुपए प्रति विद्यालय की दर से और माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को 25,000 रुपए प्रति विद्यालय की दर से राशि उपलब्ध कराया जा रहा है।