
15 जनवरी तक बढ़ेगा पंचायतों का कार्यकाल, राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार..
रांची : झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल 15 जनवरी तक बढ़ सकता है। दूसरी बार इसकी अवधि 6 माह के लिए बढ़ना तय हो गया है। राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी की उम्मीद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर सहमति दे दी है। इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया है।…