देवघर के शुभम कुमार ने आईपीएल में बनाई जगह, मुंबई इंडियंस के तरफ से करेंगे गेंदबाजी..

देवघर : झारखंड की पहचान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से है। झारखंड में ऐसे कई महान हस्ती हैं, जिन्होंने राज्य को दुनियाभर में पहचान दिलाई। देवघर को प्रतिभाओं का शहर कहा जाता है। एक बार फिर से झारखंड के देवघर के रहने वाले शुभम कुमार का आईपीएल में चयन हो गया है। जो शुभम के परिवार के अलावा झारखंड के लिए भी गर्व की बात है। देवघर के शुभम कुमार का फास्ट बॉलर के तौर पर मुंबई इंडियन की टीम में चयन हो चुका है। जो 16 जुलाई से मुंबई इंडियंस के लिए मुंबई में कैंप में रहंगे और अभ्यास करेंगे।

17 सिंतबर को होने वाले आईपीएल में शुभम बॉलिंग करते नजर आएंगे। पिछली बार कोरोना के कारण आईपीएल स्थगित कर दिया गया था लेकिन इस बार दुबई के आबू धाबी में आईपीएल का आयोजन होने वाला है। जिसमें देवघर के शुभम कुमार का फास्ट बॉलर के तौर पर मुंबई इंडियन की टीम में चयन हो चुका है। जो 16 जुलाई से मुंबई इंडियंस के लिए मुंबई में कैंप में रहेंगे और अभ्यास करेंगे।

शुभम कुमार सिंह देवघर के बंपास टाउन के रहने वाले हैं। मध्यम वर्गीय परिवार से आने की वजह से परिवार वाले चाहते थे कि शुभम पढ़ाई में ध्यान दें। शुभम ने हसरत के आगे अपनी छोटी हैसियत को नजरअंदाज कर दिया। शुभम ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 2015 में झारखंड राज्य टीम में चयनित हुए।

झारखंड क्रिकेट संघ के अंदर अंडर-19 में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद शुभम की चर्चा होने लगी। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के आईपीएल के लिए शुभम कुमार सिंह का नाम पक्का हो गया। 16 जुलाई को शुभम मुंबई पहुंचेंगे। जहां 1 महीने की ट्रेनिंग के बाद 17 सितंबर से दुबई के आबू धाबी में होने वाले आईपीएल में हिस्सा लेंगे।