रांची के विराज माकन ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम..

रांची : रांची के विराट माकन ने अपने नाम एक रिकॉर्ड बनाया था। जिसके बाद उनके छोटे भाई ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल रांची के विराट माकन ने उल्टे क्रम में 75 से 2 तक का पहाड़ा 11 मिनट 6 सेकंड में सुना कर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कराया था। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के बाद देश का पहला बच्चा है, जिसने यह रिकॉर्ड दर्ज किया। अब अपने बड़े भाई विराट माकन से प्रेरित होकर छोटे भाई विराज माकन ने भी उल्टे क्रम में 80 से 1 तक का पहाड़ा 10 मिनट 16 सेकंड में सुना कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा है। बता दें कि विराज और विराट दोनों जुड़वा भाई है। महज 7 साल के नन्हें बालक विराज माकन ने अपने भाई को तरह ही अपने क्षेत्र, राज्य और देश का नाम रोशन कर दिखाया है।

विराज और विराट के पिता गणित के शिक्षक है और ट्यूशन एकेडमी के ऑनर भी है। इस अद्भुत कहानी के पीछे एक गणित के जादूगर का हाथ है। इन जुड़वां बच्चों के पिता गगन माकन की जादुई तकनीक से सिखाई गई तरीके का ऐसा अद्भुत परिणाम है। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दोनों बच्चों से मुलाकात की थी और उन्हें शुभकामनाएं भी दी थी। इन बच्चों को ना केवल सीधा-उल्टा 80 से 1 तक का टेबल्स आता है, बल्कि अपने पिता के गणित गुर से सीखते हुए 10, 20, 30, 40 क्या, 50 से भी ज्यादा स्क्वायर एवं क्यूब याद हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि 50 से भी ज्यादा के स्क्वायर एवं क्यूब याद होने के साथ-साथ वे सारे स्क्वायर एवं क्यूब निकालने का तरीका जानते हैं और डीराइव भी कर लेते हैं।

गणित के बहुत अच्छे शिक्षक साथ होने की वजह से आज वे चौथी और पांचवीं कक्षा के जोड़, घटाव, गुणा और भाग बहुत ही आसानी से हल कर लेते हैं। विराज माकन का अगला लक्ष्य अपने भाई की तरह एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स है, जिसकी तैयारी चल रही है। दोनों जुड़वां भाइयों का आगे का लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना है।