रांची के काके में बनेगा अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज, सीएम ने की घोषणा..

Ranchi : रांची में खुलने जा रहा है, आधुनिक सुविधा वाला नया मेडिकल कॉलेज। जिसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह ऐलान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को नामकुम आईपीएच में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किया। इस मौके पर सीएम ने 38 नवनियुक्त दंत चिकित्सकों में से पांच को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा एवं 206 नई एंबुलेंस का भी शुभारंभ किया। इसके साथ ही अब झारखंड के बेड़े में कुल 543 एंबुलेंस हो गई है।

206 नए एंबुलेंस का हुआ शुभारंभ..
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 206 नए एंबुलेंस का शुभारंभ किया। इसका संचालन ईएमआरआई के माध्यम से किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि 206 एंबुलेंस में 131 बेसिक लाइफ सपोर्ट, 24 नियोनेटल एंबुलेंस एवं 51 एडवांस लाइफ सपोर्ट है।

नया डॉक्टरों की नियुक्ति से बेहतर होगी सुविधाएं..
सीएम ने कहा कि डॉक्टरों की नियुक्ति से बेहतर होगी स्वास्थ्य सुविधाएं। राज्य सरकार का हमेशा से यह प्रयास है कि स्वास्थ सुविधाओं के लिए जितने अधिक डॉक्टरों की नियुक्ति हो सके उतनी की जाएगी। जब तक डॉक्टरों की संख्या नहीं बढ़ेगी, तब तक स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर नहीं होगी।उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। लेकिन राज्य के सुदूर जिलों में मेडिकल कॉलेज राज्य सरकार नहीं चला पाएगी, केंद्र जरूर चला ले। यही वजह है कि देवघर एम्स ओपीडी से आगे नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज कहां खुले और कैसे संचालित हो, यह निर्णय राज्य पर छोड़ना चाहिए।