बीजेपी ने क्यों चुना बाबूलाल मरांडी को BJP का प्रदेश अध्यक्ष ?

Jharkhand: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को बीजेपी ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में नई कमेटी बनेगी, चुनाव सामने हैं। ऐसे में कमिटी का जल्द से जल्द गठन होना तय है। एक महीने के अंदर कमेटी का निर्माण हो सकता है। नई कमेटी में कई जिलाअध्यक्षों की छुट्टी तय है। कई नए चेहरों को भी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनते ही, पूर्व सीएम मरांडी ने जताया आभार..
प्रादेशिक अध्यक्ष बनते ही उन्होंने कहा जिस उम्मीद के साथ मुझे दायित्व सौंपा गया है उसे पूरा करने के लिए हम अपनी पूरी क्षमता लगा देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चलो साथियों मिलकर लड़ेंगे एवं वह मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप के हितों की रक्षा के लिए हम सदन से सड़क तक का संघर्ष करेंगे। घोर अंधकार की ओर जा रहे झारखंड में उन्नति और विश्वास का दीपक जलाएंगे।

चुनाव से पहले क्यों बने प्रदेश अध्यक्ष..
मरांडी को राजनीति का लंबा अनुभव है। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ उन्हें झारखंड की राजनीति का अधिक अनुभव है। ऐसे में पार्टी उनके अनुभव का फायदा चुनाव में उठाना चाहती है। बाबूलाल मरांडी राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं वे सरकार को गिरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते।