झारखंड में कोरोना के 3198 नए केस मिले, एक्टिव केस का आंकड़ा 18 हज़ार के पार..

मंगलवार को झारखंड में कोरोना संक्रमण के 3198 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को राज्य के अलग अलग जिलों में 31 कोरोना संक्रमितों की मौत की खबर सामने आई है। इसके अलावा झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी हुई है। फिलहाल राज्य में कोरोना के 18524 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना को हरा कर ठीक होने वालों की संख्या 1798 है। साथ ही कोरोना की चपेट में आने से मरने वाले लोगों की संख्या 1292 पर पहुंच गई है।

बुधवार को झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण ने 1273 नए मामले मिले हैं। फिलहाल रांची में 7641 कोरोना के एक्टिव केस हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना के 386 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां एक्टिव केस की संख्या 2276 हो गयी है।

राज्य के इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 130, चतरा में 22, देवघर में 100, धनबाद में 160, दुमका में 88, पूर्वी सिंहभूम में 368, गढ़वा में 66, गिरिडीह में 15, गोड्डा में 43, गुमला में 66, हजारीबाग में 127, जामताड़ा में 24, खूंटी में 54, कोडरमा में 125, लातेहार में 73, लोहरदगा में 44, पाकुड़ में 19, पलामू में 47, रामगढ़ में 117, रांची में 1273, साहेबगंज में 107, सरायकेला में 16, सिमडेगा में 90 एवं पश्चिमी सिंहभूम में 44 नए मरीज़ मिले हैं।