साहिबगंज: नकीरटोला गांव में 12 घर जले, कई मवेशियों की मौत..

साहिबगंज में बड़ी घटना हुई है। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगछी पंचायत के नकीरटोला गांव में रविवार के दोपहर आग लग गई। इसमें 12 घर जलकर राख हो गई। इसमें काफी संख्या में मवेशी के भी जल गए हैं। लाखों की संपत्तियां जल गई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशनम विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नकीर टोला में दोपहर लगभग 12 बजे अचानक एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते यह आसपास के 12 घरों तक फैल गई। आग कैसे लगी। यह अब तक साफ नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि बच्चों के द्वारा खेलने के दौरान लगा दी गई है। कड़ी धूप और बह रही तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे आग चारों ओर फैल गई।

इस घटना में कुर्बानी शेख, मन्नान शेख, कादिर शेख, बरकत,मनरूल, रुस्तम शेख, मोतिउर शेख, मनसूर शेख,करीम शेख, मोती अलीम शेख, नूर जहान एवं बर्जांन शेख का घर जल गया है। घटना के बाद सूचना मिलने के साथ ही गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग लगातार अनियंत्रित होती गई। इसके बाद लोग गांव छोड़कर जान बचाने के लिए भाग गए। जानकारी मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवारों का कहना है कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग इतनी तेजी से फैली की लोग अपने मवेशियों तक को नहीं खोल सके। वह घर के पास बंधे हुए जल गए। घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई है।