झारखंड में आज से फिर कहर बरपाएगी गर्मी, येलो अलर्ट जारी..

रांची सहित पूरे झारखंड का तापमान एक बार फिर बढ़ेगा. 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक राज्य के रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह समेत अन्य जिलों में कहीं-कहीं लू चलने का पूर्वानुमान है. इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले दो दिनों में दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है. 25 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न जिलों में लू चल सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की है.

25 अप्रैल से चलेगी लू..
झारखंड में 25 अप्रैल से फिर लू कहर बरपायेगी. 28 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में इसका असर दिखेगा. 25 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं लू चल सकती है. 26 अप्रैल को रांची, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, चतरा, कोडरमा एवं गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं लू चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. 27 व 28 अप्रैल को रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा एवं गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं लू चल सकती है.

27 अप्रैल को पड़ेगी सबसे अधिक गर्मी..
झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 25 व 26 अप्रैल को 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है. 27 अप्रैल को सबसे अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है. इस दिन राजधानी रांची का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. आपको बता दें कि शनिवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर का तापमान 41.6 तथा डालटनगंज का 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा. उधर, संताल परगना में पिछले दो-तीन दिनों में कहीं-कहीं बारिश भी हुई. बादल भी छाये रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *