झारखंड में येलो अलर्ट, अगले दो दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश..

रांची: मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही अधिकांश हिस्सों में भारी से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना कम है। लेकिन 8 और 9 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ व्रजपात की भी संभावना है। जिसको लेकर दो दिनों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि राजधानी और आसपास के क्षेत्रों का तापमान 31 से 34 डिग्री के बीच रहने का भी अनुमान है। जमशेदपुर और पलामू में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक हो सकता है। इससे थोड़ी बहुत गर्मी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम सामान्य रह सकता है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे तक की बारिश हो सकती है। रांची में भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है साथ ही व्रजपात भी हो सकता है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।