हल्की बारिश के साथ-साथ झारखंड में वज्रपात का येलो अलर्ट..

Jharkhand: मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी में बुधवार तीन जनवरी से झारखंड में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की चेतावनी जारी कि गयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश होने की संभावनाएं जारी की गई है। बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में वज्रपात होने की भी चेतावनी जाहिर की गई है।

हल्की बारिश के साथ गर्जन…..
मौसम विभाग द्वारा ने इसके लिए दो दिन का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि हल्के दर्जे की वर्षा के साथ उत्तर-पश्चिमी झारखंड यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले में कुछझ जगहों पर चार जनवरी को वज्रपात भी होने की संभावना जताई गई है। वहीं, पांच जनवरी को प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भागों में कुछ जगहों पर मेघ गरजेंगे। वज्रपात भी हो सकता है। उत्तर-पश्चिमी भागों में पलामू प्रमंडल के तीन जिलों पलामू, गढ़वा और लातेहार के अलावा उत्तरी छोटानागपुर के चतरा और कोडरमा जिले और दक्षिणी छोटानागपुर का लोहरदगा जिला भी शामिल है। मध्य भाग में राजधानी रांची के अलावा बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिले आते है।

तापमान में होगी वृद्धि…..
मौसम विभाग द्वारा दिए गए रिपोर्ट में अगले दो-तीन दिन में झारखंड के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावनाएं बताई गई है। इसके बाद तीन दिन तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है। चार और पांच जनवरी को क्रमशः उत्तर-पश्चिमी और उत्तर- पश्चिमी तथा मध्य भागों में हल्के दर्जे की वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है। सात जनवरी को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा, लेकिन बाद में आसमान साफ होने की आशंका जताई गई है साथ ही उस दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। आठ और नौ जनवरी को भी सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहने की संभावना है।

पांच को रांची में होगी हल्की बारिश…..
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में राजधानी रांची में चार जनवरी से आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वही पांच जनवरी को रांची में हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बदलाव के संकेत नहीं है। रांची में छह जनवरी को भी वर्षा हो सकती है। इस दिन रांची का अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन होता नहीं दिख रहा है। सात जनवरी से सुबह में कोहरा रह सकता है, लेकिन बाद में मौसम साफ होने जाने का अनुमान है।