मौसम ने ली करवट: 3 डिग्री गिरा रांची का पारा, 7 मई तक छाए रहेंगे बादल..

झारखंड में मौसम पूरी तरह खुशमिजाज हो गया है। बादल, बारिश और ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी की उमस से राहत दे दी है। धूप तेज होते ही बादल छा जा रहे हैं। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश लगातार पारे की तपिश को कम कर रही है। पिछले तीन दिनों में रांची का उच्चतम और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया है जो सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश कोडरमा में 43.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा रांची में 0.5 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 21.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।वही मंगलवार काे जमशेदपुर का अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है।

माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिम की ओर से एक ट्रफ झारखंड में है और दूसरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक सकुर्लेशन बिहार हाेते बंगाल में प्रवेश कर गया है। इन दाे कारणाें से रांची सहित पूरे झारखंड में बारिश हाे रही है। अगले पांच दिनाें तक रांची सहित झारखंड के कई हिस्साें में बारिश के साथ वज्रपात और गर्जन के अलावे 40 से 50 किमी की स्पीड से हवा चलेगी। ऐसी स्थिति अगले 10 मई तक रहेगी। इस दाैरान रांची का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहने के आसार है।

माैसम केंद्र, रांची के अनुसार 5 से 8 मई तक राज्य में कुछ स्थानाें पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हाे सकती है। 9 मई काे धनबाद सहित उत्तर-पूर्वी, मध्य व दक्षिणी झारखंड में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा हाे सकती है। इधर 5 से 7 मई तक 40 से 50 और 8 मई काे 30 से 40 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना जताई गई है।