मौसम विभाग के अनुसार 5 -6 फरवरी को भारी बारिश के साथ ओले की सम्भावना..

झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव आ सकता है | मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार राज्य में भारी बारिश के साथ तेज़ हवाएं और ओले भी पड़ सकते हैं | हालांकि अगले 48 घंटे तक राजधानी रांची में मौसम साफ़ रह सकता है | मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह से लेकर गुरुवार शाम तक बदल छटे रहेंगे और आसमान साफ़ रहेगा |

वहीं ,5 फरवरी को आसमान में बादल दिखेंगे, जिसके बाद 6 फरवरी को भारी बारिश का अनुमान है | मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 8 फरवरी धुंध कायम रहेगी जिसकी वजह से विजिबिलिटी जीरो हो सकती है| जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 48 घंटे के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है |

वहीं बात करें पिछले 24 घंटे की तो, शहर का अधिकतम तापमान 24. 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7. 6 डिग्री मापी गई है | हवाओं में नमी की अधिकतम मात्रा 55 फीसदी और न्यूनतम 28 फीसदी दर्ज़ की गई है |

मौसम विभाग ने इस बदलाव को देखते हुए लोगों से अपील की है कि इस मौसम में सभी सेहत का धयान रखें | बदलते मौसम के साथ खांसी,ज़ुकाम आम हो सकते है लेकिन चिकित्सकों की सलाह जरूर लें और लापरवाही ना बरतें |